एटा : थाना जलेसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटना में प्रकाश में आए 2 अभियुक्त जेवरात, नगदी व सिलेंडर सहित गिरफ्तार
संवाददाता योगेंद्र सिंह
थाना जलेसर पुलिस को चोरी की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को चोरी किए गए आभूषण, नगदी तथा सिलेंडर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है
घटना का विवरण –
दिनांक 22.11.2026 को वादी लवकुश पुत्र विनोद निवासी मोहल्ला सादात, थाना जलेसर द्वारा थाना जलेसर पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 20/21.11.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से आभूषण, रुपये, सिलेंडर, पीतल तथा 20 साड़ी चोरी कर ली गई है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मु.अ.सं. 466/2026 धारा 305(a) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण –
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. ईलामारन जी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
आज दिनांक 28.11.2026 को समय करीब 02 बजे पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त 1. रोहित पुत्र राजू उर्फ राजकुमार निवासी मोहल्ला हथौड़ा, कस्बा व थाना जलेसर, जिला एटा 2. आशीष पुत्र ओमपाल सिंह निवासी मोहनपुर रोड, रेलवे फाटक के पास, कस्बा व थाना जलेसर, जिला एटा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए हुए 02 अंगूठी पीली धातु, 01 जोड़ी तोड़िया सफेद धातु, एक सिलेंडर (बड़ा) व 1160 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार दीक्षित
2. उ.नि. श्री रविराज
3. हे.का. इंद्रपाल
4. का. अवनीश
5. का. लोकेश
पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है और कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।











