प्रतापगढ़। लालगंज थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने वांछित एक युवती को गिरफ्तार किया है।
संवाददाता -सदानंद द्विवेदी
पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे बंश, हरनाहर गांव निवासी एक युवती ने 15 सितंबर को अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई की थी। 24 सितंबर को मृतका की किताबों से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें विकास, शालू और ललित को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।
मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर लालगंज पुलिस ने मुकदमे में वांछित शालू तिवारी (19) पुत्री बालेंद्र तिवारी निवासी रामपुर कशिहा, थाना उदयपुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ध्रुव सिंह, उपनिरीक्षक दीपिका सिंह और पीआरडी चालक अशोक कुमार शामिल रहे।











