शांति विलास हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,सैकड़ों मरीजों ने कराया उपचार

शांति विलास हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,सैकड़ों मरीजों ने कराया उपचार

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

अवधेश चंद्र पांडेय 

बाघराय प्रतापगढ़। स्थानीय बाजार में शांति विलास हॉस्पिटल एवं कृष्णा क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे पुरुष,महिला एवं बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण कर आवश्यक दवाएं,परामर्श एवं लैब जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई।

शिविर का उद्घाटन थानाध्यक्ष बाघराय श्रवण कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए ऐसे शिविर अत्यंत सराहनीय पहल हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ा लाभ मिलता है।स्वास्थ्य शिविर का संचालन कृष्णा क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. योगेश शुक्ला के अगुवाई में किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और रोगों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य शिविर के दौरान शांति विलास अस्पताल के ऑनर डॉ. अजय शुक्ला नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ,डॉ. बिनय शुक्ला फिजीशियन,डॉ. शुभम सिंह बाल रोग विशेषज्ञ,डॉ. योगेश मिश्रा चेस्ट रोग विशेषज्ञ,डॉ. मुकुल सिंह गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञ,डॉ. किरन यादव स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,डॉ. सिमरन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,डॉ. अनुज मिश्रा पैथोलॉजिस्ट ने रोगियों का परीक्षण किए।

शिविर में अभिषेक,अंशु,राजेश,अरुण सहित लैब टेक्नीशियन एवं शांति विलास हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ सक्रिय रहा।सुबह से ही स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ती रही। ब्लड प्रेशर,शुगर,हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांचें की गईं। चिकित्सकों ने गंभीर रोगों के संदर्भ में आगे उपचार की भी सलाह दी। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।

डॉ अजय शुक्ला ने बताया कि भविष्य में भी विभिन्न ग्रामसभाओं में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के निकट उपलब्ध कराई जा सकें।

ये भी पढ़ें भूमिधरी जमीन मे अस्पताल से सटाकर जबरन मोबाईल टावर लगवा रहा लेखपाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें