गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद IT इंजीनियर ने की खुदकुशी

IT इंजीनियर ने मौत को लगाया गले, फांसी लगाकर की खुदखुशी, इस बात को लेकर गर्लफ्रेंड से हुआ था विवाद

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-27 स्थित वेमसन होटल में एक 38 वर्षीय आईटी इंजीनियर उमेश ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरने के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में साथ में खाना खाया था, लेकिन किसी बात पर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उमेश ने जान दे दी।

मृतक उमेश शादीशुदा था

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि उमेश की शादी हो चुकी थी और वह अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद में था। दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही थी।

कुत्ते को लेकर हुआ था झगड़ा

परिजनों के अनुसार, उमेश और उसकी प्रेमिका के बीच पालतू कुत्ते को लेकर झगड़ा हुआ था। बताया गया कि दोनों ने मिलकर कुत्ता खरीदा था, लेकिन प्रेमिका का कहना है कि वह कुत्ता उसने अकेले खरीदा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला इतना गंभीर हो गया कि उमेश ने फांसी लगा ली।

फिलहाल, नोएडा पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें आज का राशिफल: हनुमान जयंती के दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल?

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें