नीलगाय का शिकार कर मांस बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश: प्रयागराज पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत सात गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक व देसी बम बरामद

नीलगाय का शिकार कर मांस बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश: प्रयागराज पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत सात गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक व देसी बम बरामद

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रयागराज। नवाबगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलगाय का शिकार कर उसका मांस मुंबई में बेचने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम नवाबगंज थाना क्षेत्र के भैरव बाबा कछार इलाके के पास से दो सगे भाइयों सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह नीलगाय को मारकर उसके मांस की सप्लाई मुंबई तक करता था, जहां इसे मोटे दामों पर बेचा जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद अजहर शेख (26), फैज फारूकी (29), अतहर फारूकी (29), मोहम्मद मारिज (19), सरवर आलम (34), मोहम्मद नफीस (48) और गयासुद्दीन (34) शामिल हैं। इनमें से कई प्रतापगढ़ के हथगांव के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी मुंबई का निवासी है और वहीं मांस की सप्लाई का नेटवर्क चलाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नीलगाय का कटा हुआ मांस, एक कुल्हाड़ी, चार चाकू, 0.12 बोर की लाइसेंसी डबल बैरल राइफल, पांच जिंदा कारतूस, दो देसी बम और एक SUV बरामद की है। बरामद राइफल आरोपी मोहम्मद अजहर शेख के नाम पर लाइसेंसधारी पाई गई। नवाबगंज पुलिस के अनुसार, गिरोह पार्टी सप्लाई और अवैध मांस व्यापार के लिए नीलगाय का शिकार करता था। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51, शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25/27 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 4/5 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal