पानीपत में 10 दिसंबर को सुरक्षा कर्मियों की भर्ती, रोजगार विभाग करेगा चयन
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा
पानीपत, 8 दिसंबर। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने बताया कि रोजगार विभाग की ओर से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड (एस.एस.सी.आई.) के माध्यम से सुरक्षा कर्मी के 30 पदों पर चयन के लिए जिला स्तर पर भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर (बुधवार) को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक भर्ती शिविर का आयोजन जिला सचिवालय के चतुर्थ तल, कमरा नंबर–420, जिला रोजगार विभाग में किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, लम्बाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 56 से 90 किलो निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपने संबंधित दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीकरण संख्या सहित निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।












