एटा जीटी रोड का नवीनीकरण होगा तेज, 1 करोड़ की लागत से 3 किमी सड़क बनेगी गड्ढामुक्त।

एटा जीटी रोड का नवीनीकरण होगा तेज, 1 करोड़ की लागत से 3 किमी सड़क बनेगी गड्ढामुक्त।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में जर्जर हो चुकी जीटी रोड पर चलना अब आसान होने वाला है। लंबे समय से खराब सड़क के कारण परेशान हो रहे शहरवासियों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब लगभग तीन किलोमीटर लंबे हिस्से का नवीनीकरण एक करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करने जा रहा है। शहर की यह मुख्य सड़क लंबे समय से गड्ढों से भरी हुई है, जिससे रोजाना वाहन चालक जोखिम लेकर गुजरते हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं और खराब सड़क के कारण समय व ईंधन की बर्बादी होती है। नवीनीकरण पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा। स्कूलों और अस्पतालों तक पहुंचना आसान होगा और व्यापारियों का सामान लाने-ले जाने का समय भी कम लगेगा। स्थानीय लोग इसे शहर के विकास के लिए अहम कदम बता रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री और आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। टेंडर के बाद कार्य तेजी से शुरू कर तय समय में पूरा कराया जाएगा। नवीनीकरण के बाद न केवल यातायात में सुधार होगा बल्कि शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal