स्कूल जा रही महिला पर हमला, रंजिश में दबंगों ने की मारपीट

स्कूल जा रही महिला पर हमला, रंजिश में दबंगों ने की मारपीट

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला को रास्ते में ही दबंगों ने रोककर पीट दिया। पीड़िता अंजू देवी ने बताया कि गांव के ही शनि यादव और लुक्का से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते दोनों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि दबंगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर धक्का-मुक्की करते हुए उसे जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर महिला किसी तरह वहां से निकल पाई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal