इंटर में प्रयागराज की महक ने किया टॉप

यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट: इंटर में प्रयागराज की महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर रहीं तीन छात्राएं और एक छात्र

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। प्रयागराज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट जारी किया।

इस बार हाई स्कूल में 90.11% छात्र सफल हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 81.15% परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

महक बनी इंटर टॉपर

इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयागराज की महक ने टॉप कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर तीन छात्राएं और एक छात्र रहे हैं, जिन्हें समान अंक प्राप्त हुए हैं। इनमें से एक नाम साक्षी का सामने आया है, जिन्होंने 96.80% अंक प्राप्त किए हैं।

तीसरे स्थान पर इटावा की मोहिनी ने जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें शहीद हुए हिन्दुओं के परिवार को केंद्र सरकार दे 10 -10 करोड़ की सहायता राशि और भारतीय सेना में नौकरी- प्रवीण डंग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें