नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 31 दिसंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद

नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 31 दिसंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद

नई दिल्ली। नए साल 2026 के जश्न को लेकर दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत यातायात एडवाइजरी जारी की है। 31 दिसंबर की रात को भारी भीड़ और जश्न के मद्देनज़र कई प्रमुख इलाकों में यातायात प्रतिबंध, रूट डायवर्जन और विशेष पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कनॉट प्लेस में प्रवेश पर रोक

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर की रात 8 बजे से कनॉट प्लेस क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल वैध पास वाले वाहनों को ही कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नए साल का जश्न समाप्त होने तक यातायात में बदलाव लागू रहेगा।

कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले वाहनों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड और पटेल चौक से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

गोल डाक खाना, काली बाड़ी मार्ग, पंत मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, मिंटो रोड और विंडसर प्लेस में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पार्किंग उपलब्ध कराई जाएगी। सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा।

इंडिया गेट के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन

नए साल पर इंडिया गेट के आसपास पैदल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर क्यू-पॉइंट, मथुरा रोड–पुराना किला, मथुरा रोड–शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, रफी मार्ग और पंडारा रोड से यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है। कई गोल चक्करों पर भी अस्थायी डायवर्जन लागू हो सकता है।

वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को आरएमएल हॉस्पिटल रोड, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड और विंडसर प्लेस जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती

दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी भर में व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने नागरिकों से मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। यातायात नियमों के उल्लंघन या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील: नए साल का जश्न जिम्मेदारी से मनाएं, नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) द्वारा, साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal