UP : बदायूं में तेरहवीं के भोज के बाद हड़कंप, 200 लोगों को लगाया गया एंटी-रेबीज टीका

UP : बदायूं में तेरहवीं के भोज के बाद हड़कंप, 200 लोगों को लगाया गया एंटी-रेबीज टीका

बदायूं (उत्तर प्रदेश)। जिले में तेरहवीं के भोज के दौरान परोसे गए रायते को खाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आशंका जताई गई कि रायता जिस भैंस के दूध से बनाया गया था, उसे पहले कुत्ते ने काट लिया था। इस घटना के बाद एहतियातन करीब 200 लोगों को एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, भोज में शामिल लोगों ने जब रायता खाया, उसके बाद पता चला कि जिस भैंस का दूध इस्तेमाल हुआ था, उसे कुछ दिन पहले कुत्ते ने काटा था। कुत्ते के काटने के बाद भैंस की हालत बिगड़ गई थी और बाद में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि भैंस में रेबीज़ जैसे लक्षण भी दिखाई दिए थे।

जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। चिकित्सकीय सलाह पर एहतियाती कदम उठाते हुए भोज में शामिल सभी लोगों को एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि पशुओं में किसी भी तरह की बीमारी या संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक और प्रशासन को सूचना दें।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य सामग्री और दुग्ध उत्पादों के इस्तेमाल में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 31 दिसंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें