रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के करकमलों से हुआ ‘स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24’ का शुभारंभ

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के करकमलों से हुआ ‘स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24’ का शुभारंभ

बरमकेला: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला अंचल में प्रतिष्ठित पत्रकार श्री सुधीर चौहान द्वारा स्थापित “स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24” का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय राधेश्याम राठिया के करकमलों से संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर एक शानदार हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बरमकेला जनपद के समस्त सरपंचों, जनपद सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हास्य कवियों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस सम्मेलन का संयोजन युवा कवि कमलेश यादव ‘धाकड़’ द्वारा किया गया। संचालन बिलाईगढ़ से आए गीत सम्राट आ. शशिभूषण स्नेही ने किया। मंच पर अकलतरा के सुप्रसिद्ध हास्य कवि एवं ‘वाह भाई वाह’ फेम आ. बंशीधर मिश्रा, भिलाई के आ. गजराज दास महंत, पुटकापुरी के हास्य कलाकार जमुना जवान गोरा, नागपुर (महाराष्ट्र) से श्रृंगार रस की चर्चित कवयित्री सरिता सरोज एवं अंजुलता अंजू की शानदार प्रस्तुति रही, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कवि एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य कीर्तन सुपकार जी को साहित्य श्री सम्मान, जबकि ‘अस्तित्व एक पहचान’ की अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध श्रृंगार कवयित्री भारती पटेल ‘भवि’ को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में आयोजक सुधीर चौहान जी की सराहना करते हुए सभी अतिथियों, कवियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम क्षेत्र में पहली बार इस भव्यता के साथ आयोजित हुआ, जिसमें सभी की भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा महामंत्री महेश साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, सदस्य डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा मनोहर नायक, उपाध्यक्ष राजू नायक, जनपद सदस्य हेमकुंवर पुनीत राम चौहान, बरमकेला मंडल अध्यक्ष मनोहर पटेल, सरिया मंडल अध्यक्ष परदेशी प्रधान, कैलाश नायक, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार नायक, सरपंच श्रीमती विनीता प्रमोद नायक, पार्षदगण राजू नायक, गजानंद गढ़तीया, राजकिशोर पंडा, बाबूलाल पटेल, विशेश्वर नायक सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें ऊंचाहार थर्मल पावर प्लांट में संविदा मजदूर संघ के पदाधिकारी को ठेकेदार ने दी धमकी, ऑडियो वायरल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें