अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रतापगढ़ जिला इकाई का विस्तार, राजेश कुमार साहू बने जिला अध्यक्ष
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला इकाई प्रतापगढ़ का गठन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला व ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
कुंडा विधानसभा क्षेत्र के प्रखर हिंदू नेता राजेश कुमार साहू को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रतापगढ़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अभय प्रताप सिंह को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला अध्यक्ष बनाया गया। संगठनात्मक विस्तार के तहत परमाणु कक्कड़ को कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष, राहुल तिवारी को बिहार ब्लॉक अध्यक्ष तथा अभिषेक यादव को लक्ष्मणपुर ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन मंत्री संजय दुबे द्वारा आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, हिंदू समाज की एकता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में हिमांशु यादव, राम कुमार पाल, आकाश सरोज, छोटू प्रजापति, अंकित मिश्रा सहित अनेक हिंदू नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासनिक व्यवस्था नाकाफी












