समाधान दिवस: थाना अध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की फरियाद, कार्रवाई के दिए निर्देश

समाधान दिवस: थाना अध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की फरियाद, कार्रवाई के दिए निर्देश

संवाददाता महेश शुक्ला

संग्रामगढ़ थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर ने फरियादियों की फरियाद सुनी और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले के मुखिया तेजतर्रार दीपक भूकर की मनसा को साकार करते हुए मनोज कुमार तोमर लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रहे हैं। इस दौरान कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से जमीन संबंधी पुराने विवाद और मारपीट के मामले शामिल थे। थाना अध्यक्ष ने सभी फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मामलों की जांच करें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। नायब तहसीलदार ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनी और लेखपालों एवं कानूनगो को मामलों की जनसुनवाई कर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा और पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

समाधान दिवस में शामिल होने वाले फरियादियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें अपनी समस्याएं बताने का मौका मिलता है और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ती है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal