पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा निर्माणाधीन थाना कोतवाली देहात भवन का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ


आज दिनांक 10.01.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना कोतवाली देहात स्थित नवनिर्मित/निर्माणाधीन थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, संरचनात्मक सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्माण कार्य में संलग्न संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समयबद्ध पूर्णता, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यालय कक्षों, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक सुविधाओं, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, विद्युत/जल व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि नवीन थाना भवन से पुलिसिंग की दक्षता, जनसेवा की गुणवत्ता एवं कानून-व्यवस्था के प्रभावी संचालन में और अधिक सुधार होगा। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर संचालन हेतु तैयार किए जाने पर बल दिया गया।












