घर से भागकर प्रेमी से की शादी, अब जान का खतरा

घर से भागकर प्रेमी से की शादी, अब जान का खतरा

पीड़िता ने पति पर हत्या की धमकी व शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

संवाददाता: अमित शुक्ला प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के कोतवाली पट्टी क्षेत्र अंतर्गत पेंडरा निवासी विवाहिता पूजा पत्नी संजीव कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, लगभग चार वर्ष पूर्व वह संजीव कुमार निवासी महेंदुआ दरछुट के साथ घर से भाग गई थी और दोनों ने कोर्ट मैरिज के साथ-साथ मंदिर में भी विवाह किया था।

शादी के बाद पति पूजा को अपने साथ मुंबई ले गया, जहां करीब दो वर्षों तक दोनों साथ रहे। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पति के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया और प्रेम के स्थान पर कलह, प्रताड़ना और धमकियों का दौर शुरू हो गया। पति उससे ऊब गया और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संजीव कुमार उसे मुंबई से प्रतापगढ़ लाकर छोड़ गया। इसके बाद वह लगातार फोन पर पूजा को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने तहरीर में शारीरिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उसका प्रेमी, जो अब उसका वर्तमान पति है, पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें 25 साल पुराने अवैध कब्जे पर SDM जलेसर की सख्त कार्रवाई, 28 दुकानें ध्वस्त

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया