वेव सिटी की एसीपी प्रिया श्रीपाल द्वारा थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण 4 अभियुक्त 13 मोटरसाइकिल 1 स्कूटी, एंव TATA X,छोटा हाथी बरामद।

वेव सिटी की एसीपी प्रिया श्रीपाल द्वारा थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण 4 अभियुक्त 13 मोटरसाइकिल 1 स्कूटी, एंव TATA X,छोटा हाथी बरामद।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 13 मोटर साईकिल व 01 स्कूटी एक्टिवा 3G व अन्य चोरी की गयी मोटरसाईकिलों के कटे हिस्से, पुर्जे व घटना में प्रयुक्त एक टाटा ऐस (छोटा हाथी) बरामद । घटना का विवरण-दिनांक 16.12.2025 को वादी श्री शाहिल निवासी रईसपुर, थाना बापूधाम, गाजियाबाद द्वारा अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रजि.सं. UP14EW2393 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध में; दिनांक 07.01.2026 को वादी श्री सुमाईल निवासी खिचरा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ द्वारा अपनी मोटरसाइकिल रजि.सं. UP37J9233 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध में; दिनांक 11.01.2026 को वादी श्री राजीव निवासी ग्राम इनायतपुर, थाना वेवसिटी, गाजियाबाद द्वारा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रजि.सं. UP14FR7352 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध में; तथा दिनांक 11.01.2026 को वादिया श्रीमती जहाँ आरा खातून निवासी आनंदावास सेक्टर-3, आदित्य वर्ल्ड सिटी, गाजियाबाद द्वारा अपनी मोटरसाइकिल रजि.सं. UP16CR6530 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध में थाना वेवसिटी पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना वेवसिटी पर अभियोग क्रमशः मु.अ.सं. 367/25, मु.अ.सं. 07/2026, मु.अ.सं. 09/2026 तथा मु.अ.सं. 10/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किए गए। इनकी बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। कार्यवाही का विवरण – दिनांक 12.01.2026 को थाना वेवसिटी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तथा मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्तगण (1) गोविन्द पुत्र संतराम निवासी सुदामापुरी, थाना क्रासिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद; (2) नदीम पुत्र इदरीश निवासी ग्राम ढबारसी, थाना मसूरी, गाजियाबाद; (3) समद पुत्र शादाब निवासी ग्राम देहपा, थाना पिलखुवा, हापुड़ (हाल पताः मौलाना खालिद के मदरसे के पीछे मुगल गार्डन, मसूरी, थाना मसूरी, गाजियाबाद); तथा (4) शाहरुख पुत्र वकील निवासी ताज कॉलोनी, मसूरी, थाना मसूरी, गाजियाबाद को कम्पोजिट स्कूल डासना से फिटनेस सेंटर की ओर जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से (1) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (रंग काला, बिना पहियों के) रजि.सं. UP14FR7352 सम्बन्धित मु.अ.सं. 09/2026 धारा 303(2) BNS थाना वेवसिटी: (2) मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर चैसिस नं. MBLHAR086JHD27311 सम्बन्धित मु.अ.सं. 22/26 थाना पिलखुवा, हापुड़; (3) मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट) चैसिस नं. MBLHAW095KHB46421 सम्बन्धित मु.अ.सं. 418/25 थाना नंदग्राम, गाजियाबाद; (4) स्कूटी एक्टिवा 3G (बिना नंबर प्लेट) चैसिस नं. ME4JF506MF7018119 सम्बन्धित मु.अ.सं. 630/25 थाना इंदिरापुरम, गाजियाबाद; (5) एक प्लास्टिक बोरा जिसमें अन्य चोरी की गई मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे (सम्बन्धित मु.अ.सं. 367/25, 07/2026 एवं 10/2026 धारा 303(2) BNS थाना वेवसिटी); तथा (6) चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त वाहन टाटा एक्स (छोटा हाथी, रंग सफेद) रजि.सं. DLILAE8584 बरामद किया गया है बरामद वाहन व मोटरसाईकिलों के हिस्से व पुर्जे के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 11/2026 धारा 317(2)/317(5)/3(5) BNS पंजीकृत किया गया व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगण ने पूछताछ पर स्वीकार किया कि हम चारों ने मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी की हैं। कटे हुए पुर्जों के बारे में बताया कि ये भी हमारे द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिलें जिनको हम पहले ही दिल्ली बेच चुके है, इनको भी दिल्ली ले जाकर बेचने जा रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल रजि.सं. UP14FR7352 (बिना पहियों) करीब एक माह पूर्व खाद गोदाम डासना के पास से; मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (बिना नंबरप्लेट) करीब चार दिन पूर्व पिलखुवा में एचडीएफसी बैंक के पास से; स्कूटी एक्टिवा 3G (बिना नंबर प्लेट) करीब 7-8 माह पूर्व शिप्रा सनसिटी से; तथा मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट) करीब 6 माह पूर्व उत्तरांचल नगर, नंदग्राम, गाजियाबाद से चोरी की थी। प्लास्टिक बोरे के कटे पुर्जे डासना से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलों के हैं। चोरी का तरीका-अभियुक्तगण ने बताया कि समद मोटरसाइकिल के तार जोड़कर वाहन स्टार्ट कर लेता है तथा वाहन लेकर भाग जाता है। गोविन्द, शाहरुख एवं नदीम थोड़ी दूरी पर खड़े होकर आने-जाने वालों एवं पुलिस पर नजर रखते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता पहुँचाते हैं। उसके बाद वाहनों को शाहरुख की दुकान पर ले जाकर नंबर प्लेट हटाते हैं, पुर्जे अलग करते हैं तथा गोविन्द के टाटा ऐस में भरकर सीमापुरी, दिल्ली में बेच देते हैं।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

समदः थाना वेव सिटी पर 06 अभियोग, थाना नंदग्राम व थाना इन्द्रापुरम पर 01-01 अभियोग, थाना पिलखुवा पर 01 अभियोग।नदीमः थाना वेव सिटी पर 05 अभियोग, थाना मसूरी पर 02 अभियोग, थाना नंदग्राम व थाना इन्द्रापुरम पर 01-01 अभियोग, थाना पिलखुवा पर 01 अभियोगा

शाहरुखः थाना वेव सिटी पर 05 अभियोग, थाना नंदग्राम व थाना इन्द्रापुरम पर 01-01 अभियोग, थाना पिलखुवा पर 01 अभियोग।

गोविन्दः थाना वेव सिटी पर 05 अभियोग, थाना नंदग्राम व थाना इन्द्रापुरम पर 01-01 अभियोग, थाना पिलखुवा पर 01 अभियोग।

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संकलित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. गोविन्द पुत्र संतराम, निवासी सुदामापुरी थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद (उम्र 32 वर्ष)

2. नदीम पुत्र इदरीश, निवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी, गाजियाबाद (उम्र 32 वर्ष)

3. समद पुत्र शादाब, निवासी ग्राम देहपा थाना पिलखुवा, हापुड़ (उम्र 20 वर्ष)

4. शाहरुख पुत्र वकील, निवासी ताज कॉलोनी थाना मसूरी, गाजियाबाद (उम्र 28 वर्ष)

बरामदगी

01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रजि. सं. UP14FR7352 (बिना पहियों के)

01 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रजि. सं. UP14DQ4757

01 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रजि. सं. UP14DY6103

01 स्कूटी एक्टिवा 3G रजि. सं. DL9SAW7508

01 प्लास्टिक बोरा जिसमें चोरी की गई अन्य 03 मोटरसाइकिलों के कटे हुए हिस्से व पुर्जे

01 वाहन टाटा ऐस (छोटा हाथी) रजि. सं. DLILAE8584, चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त

गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना वेव सिटी पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया