चकेरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोबाइल छिनैती के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन अंतर्गत चकेरी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार चकेरी थाना क्षेत्र में दर्ज मोबाइल छिनैती के दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को रेलवे क्रॉसिंग, घुरवाखेड़ा मोड़ के पास से दबोचा गया। देर रात करीब 2 बजे की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने गोलवंद तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी और गोलू यादव को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक Vivo Y28 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (नंबर UP78 FL 6134) बरामद की गई है, जिसका उपयोग वारदात को अंजाम देने में किया जाता था। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस सफलता से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें जलेसर में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक, कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित












