मकरसंक्रांति पर कुंडा कोतवाली पूरी तरह मुस्तैद, रात से ही मोर्चा संभाले रहे कोतवाल अवन दीक्षित

मकरसंक्रांति पर कुंडा कोतवाली पूरी तरह मुस्तैद, रात से ही मोर्चा संभाले रहे कोतवाल अवन दीक्षित

संवाददाता अमित शुक्ला

मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर कुंडा कोतवाल अवन दीक्षित एक दिन पूर्व रात से ही पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। तिलौरी मोड. कचहरी मनगढ़ मोड मवई बाईपास से लेकर तिरंगा ढाबा, मेन चौराहा, भगवन तिराहा सहित पूरे कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कमान खुद संभालते हुए उन्होंने देर रात से लेकर त्योहार के दिन तक लगातार निगरानी बनाए रखी।ठंड और देर रात के बावजूद कोतवाल अवन दीक्षित सड़क पर उतरकर राहगीरों की मदद करते दिखे, वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। उनकी सक्रिय कार्यशैली का नतीजा रहा कि मकरसंक्रांति का पर्व कुंडा क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ।जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है और लोग कोतवाल अवन दीक्षित की तेज, सजग और जिम्मेदार कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं की उनकी वजह से जाम नही लग रहा ।कुंडा पुलिस अवन दीक्षित के नेतृत्व मुस्तैदी ने एक बार फिर साबित किया— सुरक्षा में कोई समझौता नहीं।

ये भी पढ़ें हाथरस में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें