शौच करने गई युवती को सरसों के खेत में ले जाकर मुस्लिम युवकों ने दुष्कर्म का किया प्रयास

शौच करने गई युवती को सरसों के खेत में ले जाकर मुस्लिम युवकों ने दुष्कर्म का किया प्रयास

संवाददाता पवनसूर्यवंशी

फर्रुखाबाद कंपिल । शौच करने गई युवती को सरसों के खेत में ले जाकर मुस्लिम युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।दो दिन बीतने के बाद भी आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर स्वजनों से जानकारी ली। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व शाम उसकी बीस वर्षीय पुत्री खेतों में शौच करने गई थी। खेत पर पहले से मौजूद गांव के ही प्रधान का पौत्र महसीम साथी जरशीद , तस्लीम व खुर्शीद युवती को सरसों के खेत में खींचकर ले गए। युवकों ने युवती के मुंह को बांधकर कपड़े उतार कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने युवती के साथ मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर स्वजन मौके पर आ गए। स्वजनों के आने पर आरोपित युवक मौके से फरार हो गए। युवती ने स्वजनों के साथ थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर शुक्रवार देर रात चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रविवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पीड़िता के गांव पहुंच जांच पड़ताल कर स्वजनों से जानकारी जुटाई।

सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें