चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 एलईडी व 01 एलपीजी गैस सिलेन्डर बरामद

थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 एलईडी व 01 एलपीजी गैस सिलेन्डर बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी खोड़ा कॉलोनी कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 01.12.2025 को थाना खोडा पर वादी नरेश पुत्र चेतराम ने लिखित तहरीर दी और बताया कि दिनांक 30.11.2025 की रात्रि में मेरे घर में अज्ञात चोरों द्वारा गैस सिलेन्डर, एलईडी टीवी, पैसे व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना खोडा पर धारा 305 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 20.01.2026 को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1. अनुज कुमार पुत्र श्रीकान्त निवासी केशवपुर थाना कुंडा जिला प्रतापगढ उ0प्र0 हालपता गली न0 05 अल्लाह कॉलोनी मस्जिद के पास मण्डावली थाना मधुबिहार दिल्ली उम्र करीब 40 वर्ष व 2. शाकिब पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम कनखेडी थाना धामपुर जिला बिजनौर हालपता अल्लाह कॉलोनी मस्जिद के पास मण्डावली थाना मधुबिहार दिल्ली उम्र करीब 21 वर्ष को इन्दिरापुरम अन्डरपास से चोरी की 01 एलईडी व 01 एलपीजी गैस सिलेन्डर सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग की धारा में 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार दोनों अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये

 

कि बरामद एलईडी व एलपीजी गैस सिलेन्डर को करीब डेढ़ महीने पहले आदर्श नगर खोडा कॉलोनी के एक घर में से चोरी किया था। दोनों अभियुक्त उपरोक्त चोरी किये हुए सामान को बेचने की फिराक में थे कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-

1. अनुज कुमार पुत्र श्रीकान्त निवासी केशवपुर थाना कुंडा जिला प्रतापगढ उ0प्र0 हालपता गली न० 05 अल्लाह कॉलोनी मस्जिद के पास मण्डावली थाना मधुबिहार दिल्ली उम्र करीब 40 वर्ष ।

2. शाकिब पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम कनखेडी थाना धामपुर जिला बिजनौर हालपता अल्लाह कॉलोनी मस्जिद के पास मण्डावली थाना मधुबिहार दिल्ली उम्र करीब 21 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-

चोरी की 01 एलईडी व 01 एलपीजी गैस सिलेन्डर बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त अनुज कुमार पुत्र श्रीकान्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना खोडा पर चोरी के सम्बन्ध में 01 अभियोग व थाना साहिबाबाद पर चोरी के सम्बन्ध में 02 अभियोग कुल 03 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त शाकिब पुत्र खुर्शीद उपरोक्त के विरुद्ध थाना खोडा पर चोरी के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना खोडा पुलिस टीम।

ये भी पढ़ें गौतम बुद्ध नगर 24 से 26 जनवरी 2026 तक नोएडा शिल्प हाॅट में होगा यूपी दिवस-2026 का आयोजन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया