जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वार जनता दर्शन के दौरान सुनी जन शिकायतें, जन कल्याण एवं जनसुविधाएं हेतु दिये आवश्यक निर्देश
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर


दिनांक: 21/01/2026 गाजियाबाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वार जनसुनवाई की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आयी शिकायतों को शत—प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं।उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं, इसके साथ ही सभी शिकायतों के निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से उसका फीडबैक लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता के दर्शन के दौरान जन सुविधाओं के सम्बध में मीडिया बन्धुओं से भी वार्ता की गयी। (23 जनवरी को मॉकड्रिल का आयोजन) सिविल डिफेंस के तत्वावधान में 23 जनवरी 2026 को सांय 06:30 से 07:00 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। आपातकालीन परिस्थितियों में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और कैसे अपना और दूसरों को बचाव करना चाहिए के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी। इस कार्यक्रम में सफल बनाने में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, अग्निशमन, एनडीआरएफ सहित अन्य विभाग सहयोग करेंगे।
{घटना सम्भावित स्थलों चिन्हीकरण}
नोएडा में एक प्लॉट में भरे पानी में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की होने का मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जीडीए, नगर निगम, जल निगम, आवास विकास विभाग, निकाय सहित अन्य सभी सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी सभी ऐसे जगहों का 25 जनवरी 2026 से पूर्व चिन्हीकरण करें जिससे ऐसी किसी घटना होने की सम्भावना हो, तदोपरांत इस सम्बंध में बैठक कर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
[खोड़ा: पेयजल हेतु 09 करोड़ रूपये का प्रस्ताव स्वीकृत]
मा0 कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा खोड़ा में जल की समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था इसके साथ अन्य के माध्यम से भी खोड़ा में पेयजल की समस्याओं के निस्तारण के हेतु अवगत कराया गया था, के क्रम में टेस्ट बोर परीक्षण भी कराये गये। अब खोड़ा की पेयजल समस्या के निदान के सम्बंध में प्रस्ताव तैयार किया गया था जो कि 9 करोड़ का था जो कि निकाय बैठक में स्वीकृत कर लिया गया है, अब चरणबद्ध तरीके से पेयजल की समस्या का निराकरण किया जायेगा।
(सरकारी कार्यालयों में अनाधिकृत व्यक्ति/दलाल सक्रिय पर होगी कार्यवाही)
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि प्रायः देखा जाता है कि जनपद में विभिन्न सरकारी कार्यालयों कार्यों को कराये जाने हेतु अनाधिकृत व्यक्ति/दलाल सक्रिय है, जिनके द्वारा आम जनमानस आवेदकों को झूठा आश्वासन देकर उपरोक्त कार्य शीघ्र कराये जाने हेतु अनाधिकृत रूप से अवैध धन की मांग की जाती है, जिस कारण जन-सामान्य के समक्ष सरकारी कार्यालयों की छवि धूमिल होती है तथा सरकारी कार्यालयों द्वारा उनके कार्यों में बरती जा रही पारदर्शिता एवं शुचिता पर प्रश्नचिन्ह लगता है। इस हेतु यह आवश्यक है कि ऐसे अनाधिकृत व्यक्तियों/दलालों पर तत्काल अंकुश लगाने हेतु निरोधात्मक कार्यवाही करायी जाये।
जनता दर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, एडीएम ई ज्योति मौर्या, पत्रकार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।












