टीका मित्र वैन के माध्यम से समय पर बच्चों का टीकाकरण को लेकर चलेगा जनजागरूकता अभियान

टीका मित्र वैन के माध्यम से समय पर बच्चों का टीकाकरण को लेकर चलेगा जनजागरूकता अभियान

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गौतमबुद्धनगर. मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवकांत द्विवेदी द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में टीका मित्र वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को टीकाकरण के महत्व, लाभ एवं समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करेगी।

टीका मित्र वैन के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि बीमारियों पर वार का सबसे प्रभावी माध्यम टीकाकरण है।

अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से बच्चों के नियमित टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा। वैन पर प्रदर्शित संदेश के अनुसार 5 वर्ष की आयु तक 7 बार टीकाकरण अनिवार्य है और एक भी टीका छूटने पर बच्चों को गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है।

टीका मित्र वैन द्वारा दफ्तेरिया, टेटनस, काली खांसी, पोलियो, टीबी, खसरा, रूबेला, निमोनिया, गलाघोंटू सहित 12 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए समयबद्ध टीकाकरण का संदेश दिया जाएगा। वैन पर टीकाकरण का आयु अनुसार कैलेंडर भी प्रदर्शित किया गया है, जिससे अभिभावकों को यह जानकारी मिल सके कि किस आयु में कौन सा टीका लगना आवश्यक है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी नियमित टीकाकरण सत्रों पर निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है तथा टीकाकरण के उपरांत मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड अवश्य प्राप्त करें।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर. के. सिरोहा ने बताया कि जनसामान्य अपने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों का नियमित एवं पूर्ण टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे बच्चों को दफ्तेरिया, टेटनस, काली खांसी, पोलियो, टीबी, खसरा सहित अन्य गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि निर्धारित समय पर सभी टीके अवश्य लगवाएं, क्योंकि समय पर किया गया टीकाकरण बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।

इस अवसर पर जिला समन्वयक शिवेंद्र श्रीवास्तव एवं शमशाद अहमद ने बताया कि जनपद में PCI Gavi एवं यूनिसेफ के सहयोग से संचालित टीका मित्र वैन, ई-रिक्शा एवं स्ट्रीट प्ले कार्यक्रमों का संचालन हाई रिस्क क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहां टीकाकरण को लेकर समुदाय में झिझक, भ्रांतियां एवं जागरूकता की कमी पाई जाती है। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन को टीकाकरण के महत्व, उसके लाभ तथा समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में सरल, प्रभावी और जनसुलभ तरीके से जागरूक किया जाएगा, जिससे जनपद में नियमित टीकाकरण कवरेज को सुदृढ़ किया जा सके और सभी पात्र बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर. के. सिरोहा, जिला समन्वयक शिवेंद्र श्रीवास्तव एवं शमशाद अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें जनपद के समस्त विद्यालयों में वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग एक्शन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया