हाथरस में उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन, ‘विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत’ का दिया गया संदेश

हाथरस में उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन, ‘विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत’ का दिया गया संदेश

संवाददाता – अश्वनी कुमार. हाथरस में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत’ थीम पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेठ फूचचंद बागला महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने संयुक्त रूप से राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गीत का गायन किया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था, तभी से यह दिन उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

जिलाधिकारी ने हाथरस जनपद की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं का उल्लेख करते हुए बताया कि ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत हाथरस की हींग देश-विदेश में प्रसिद्ध है, जो जनपद की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर रही है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि उत्तर प्रदेश दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और सशक्तिकरण पर आत्ममंथन करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश के विकास, बालिकाओं के सम्मान एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: कुंडा कोतवाली में बदलाव, मनोज पाण्डेय बने नए प्रभारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal