आने वाले आगामी,जनवरी 2026 को पुलिस लाइन्स हरसाव परेड का निरीक्षण श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा किया गया। डॉ0 एस. दीप्ति चौहान (IPS) परेड कमाण्डर की भूमिका में रहीं
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी NCR



आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 2026 के दृष्टिगत आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट गाजियाबाद स्थित परेड ग्राउण्ड में परेड की फुल ड्रेस-रिहर्सल सम्पन्न हुई । परेड का निरीक्षण श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा किया गया। डॉ0 एस. दीप्ति चौहान (IPS) परेड कमाण्डर की भूमिका में रहीं । रिहर्सल में पुलिस बल की टुकड़ियों ने अनुशासन और तालमेल के साथ मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।परेड की तैयारियों, समयबद्धता और समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया ।
इस रिहर्सल के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय पर्व के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का अभ्यास किया गया ।












