कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस में डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 24 जनवरी 202616वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर देते हुए सभी से जागरूक नागरिक होने और समय पर मतदान करने का आह्वान किया।उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मतदाता शिक्षा और जन भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूत नींव मजबूत मतदान ही है, और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने अधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।












