राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज को जनपद गाजियाबाद की सभी ब्लॉक।लोनी,भोजपुर, मुरादनगर, रजापुर और नगर क्षेत्र में में गणतंत्र दिवस जागरूकता अभियान

राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज को जनपद गाजियाबाद की सभी ब्लॉक।लोनी,भोजपुर, मुरादनगर, रजापुर और नगर क्षेत्र में में गणतंत्र दिवस जागरूकता अभियान

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 26 /1 /26 को जनपद गाजियाबाद की सभी ब्लॉक लोनी, भोजपुर, मुरादनगर,रजापुर और नगर क्षेत्र में में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समग्र शिक्षा की योजनाओं से जन समुदाय को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कुणाल मुद्गल की मार्गदर्शन में जनपद में 15 स्थान पर प्रदर्शन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समग्र शिक्षा की योजनाओं जैसे निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका, डिजिटल शिक्षा, डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म जूते मोजे आदि का वितरण, बालिका शिक्षा ऑपरेशन कायाकल्प , दीक्षा एप ,स्कूल में दी जाने वाली निशुल्क सुविधा जैसे पाठ्य पुस्तक, कार्य पुस्तिका, स्टेशनरी मिड डे मील जैसी योजनाओं के प्रति समाज को जागरूक कराया गया। प्रसार हेतु रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पार्षद और ग्राम प्रधानों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद विभिन्न सामुदायिक स्थान बेसिक शिक्षा द्वारा प्रदत्त सुविधाओं और स्लोगन से सुसज्जित वाहनों तथा मीना मंच सुगमकर्ताओं तथा बच्चों के दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रदर्शन द्वारा किया गया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक देशभक्ति के गीत और टन टन घंटी बजी जैसे गीतों पर प्रदर्शन करके समुदाय को शिक्षा का संदेश पहुंचाया।दल के सभी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्य को सराहा। प्रचार प्रसार में दल में चयनित 10 छात्र छात्राओं ने विशेष भूमिका निभाई। दल द्वारा सरकार की योजनाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन समुदाय तक पहुंचाया। बच्चों तथा शिक्षकों द्वारा स्लोगन के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आरटीई एंथम स्कूल चले हम और टन टन घंटी बजी तथा देशभक्ति गीत बजवाए गए इसके अलावा बच्चों द्वारा तैयार किए गए अभियान गीत तथा अंत में राष्ट्रगान कराया गया । कार्यक्रम के समापन की पश्चात सभी बच्चों को जलपान कराया।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में जनपद नोडल बालिका शिक्षा पूनम शर्मा, लता शर्मा, रीनू , रेनू, अंजू सैनी, कविता, मीना, अंशू, अनुराधा तथा अन्य ब्लॉक नोडल का विशेष योगदान रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें