5-Day Work Week की मांग को लेकर बैंक यूनियनों की हड़ताल, 27 जनवरी 2026 को देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

नई दिल्ली।आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को देशभर में बैंक कर्मचारी संगठनों ने 5-Day Work Week (सप्ताह में पांच दिन काम) की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों का कहना है कि सोमवार से शुक्रवार तक कार्य और शनिवार–रविवार अवकाश की व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर जीवन–कार्य संतुलन मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।यूनियनों के अनुसार लगातार दो दिन की छुट्टी (वीकेंड) मिलने से कर्मचारियों को परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे न केवल कर्मचारियों की संतुष्टि बढ़ती है, बल्कि बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।बैंक कर्मचारी संगठन लंबे समय से सभी शनिवार को अवकाश और 5-दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की मांग कर रहे हैं। यूनियनों का तर्क है कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में यह व्यवस्था 1985 से लागू है, ऐसे में बैंकों में इसे लागू न करना कर्मचारियों के साथ भेदभाव है।

यूनियनों ने बताया कि 5-डे वर्किंग सिस्टम कर्मचारियों को तनावमुक्त रखने के साथ-साथ बैंकिंग क्षेत्र को युवाओं के लिए अधिक आकर्षक बनाता है। इसके बावजूद सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।हड़ताल के चलते आज सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कई बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। यूनियनों ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की है, ताकि बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें।

ये भी पढ़ें प्राथमिक विद्यालय गरियावां में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal