ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.100 किग्रा अवैध गांजा सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.100 किग्रा अवैध गांजा सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कुल 1.100 किग्रा अवैध गांजा व गांजा बिक्री का 350/- रु० व 01 अदद स्कूटी होण्डा एक्टिवा के साथ 02 अभियुक्तों, राकेश रजनीश उर्फ मोनू व अभिजीत सिंह उर्फ संजू को किया गया गिरफ्तार-

अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान रेलवे अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया-

जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भगवा उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव व उ0नि0 राहुल कुमार चौकी प्रभारी मकन्दूगंज मय हमराह का0 मनोज कुमार, का0 अभिषेक वर्मा, का0 मो0 आरिफ, का0 विलाश यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान रेलवे अण्डरपास के पास से 02 अभियुक्तों, 01. राकेश रजनीश उर्फ मोनू पुत्र शिवपूजन नि० देवकली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 27 वर्ष, 02. अभिजीत सिंह उर्फ संजू पुत्र स्व0 रणविजय सिंह भोपियामऊ थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष के कब्जे से कुल 1.100 किग्रा अवैध गांजा व गांजा बिक्री का 350/- रु० व 01 अदद स्कूटी होण्डा एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1.100 किग्रा अवैध गांजा व गांजा बिक्री का 350/- रु० की बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 52 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है । बरामद 01 अदद स्कूटी होण्डा एक्टिवा को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है ।

अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग स्कूटी में गांजा रखकर चलते फिरते लोगो को गांजा बेचकर अपने शौक पूरे करते है व मौज मस्ती करते है । आज भी जब हम लोग बेचने के लिए खड़े थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. राकेश रजनीश उर्फ मोनू पुत्र शिवपूजन निवासी देवकली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 27 वर्ष ।

02. अभिजीत सिंह उर्फ संजू पुत्र स्व0 रणविजय सिंह भोपियामऊ थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष।

आपराधिक इतिहास-

गिरफ्तार अभियुक्त राकेश रजनीश उर्फ मोनू पुत्र शिवपूजन निवासी देवकली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 27 वर्ष का अपराधिक इतिहास-

01. मु0अ0सं0 0644/2023, धारा 395, 412 भा.दं.सं. थाना कोतवाली सिटी, जनपद प्रतापगढ़।

02.मु0अ0सं0 0251/2024, धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986, थाना कोतवाली सिटी, जनपद प्रतापगढ़।

03.मु0अ0सं0 0074/2025, धारा 351(2), 352, 61(2), 64 भारतीय न्याय संहिता 2023, थाना कोतवाली सिटी, जनपद प्रतापगढ़।

04.मु0अ0सं0 52 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली सिटी, जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी- कुल 1.100 किग्रा अवैध गांजा व गांजा बिक्री का 350/- रु० व 01 अदद स्कूटी होण्डा एक्टिवा बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण-

चौकी प्रभारी भगवा उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव व उ0नि0 राहुल कुमार चौकी प्रभारी मकन्दूगंज मय हमराह का0 मनोज कुमार, का0 अभिषेक वर्मा, का0 मो0 आरिफ, का0 विलाश यादव थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें 5-Day Work Week की मांग को लेकर बैंक यूनियनों की हड़ताल, 27 जनवरी 2026 को देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें