छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एसपी के आदेश पर गिरफ्तारी के निर्देश

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एसपी के आदेश पर गिरफ्तारी के निर्देश

संवाद दाता: पंकज मिश्रा ‌मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा रोड स्थित एक होटल संचालक पर अपने एक दोस्त के साथ छात्रा का पीछा करने और छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी और “देख लेने” की बात कही।

घटना के बाद से छात्रा दहशत में है और उसने स्कूल व कोचिंग जाना बंद कर दिया है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपी रास्ते से आने-जाने वाली लड़कियों के वीडियो बनाते हैं और उन्हें ब्लैकमेल करते हैं, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

आरोप है कि आरोपी छात्रा के घर पर धमकी देने पहुंचे, जहां छात्रा के पिता ने साहस दिखाते हुए आरोपी का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद छात्रा के माता-पिता ने पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें भीम नगर में 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए