सुपर ओवर में हुआ फाइनल का फैसला, परेवा नारायणपुर की टीम बनी विजेता

सुपर ओवर में हुआ फाइनल का फैसला, परेवा नारायणपुर की टीम बनी विजेता

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लॉक के लखपेड़ा स्थित क्षेत्रधारी इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को लखपेड़ा क्रिकेट लीग (ग्रामीण लीग) के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच परेवा नारायनपुर (हथिगवां) और बेल्हा लालगंज की टीमों के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर परेवा नारायनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेल्हा लालगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना दिए, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हो गया।इसके बाद मैच का निर्णय सुपर ओवर से कराया गया, जिसमें परेवा नारायनपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुँवर दिवाकर प्रताप सिंह (छोटे भइया) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं का उत्साह बढ़ता है और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है कार्यक्रम में प्रधान संगठन अध्यक्ष ओमानंद द्विवेदी, क्षेत्रधारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह,लवकुश शुक्ला, राजू सिंह (बेल्हा), प्रभाकर पांडेय, रमन सिंह, बालेन्द्र सिंह, शिव मोदनवाल, अंकुर दुबे, शमशाद भाई, आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।मैच की कमेंट्री प्रसिद्ध कमेंटेटर प्रेम कुमार यादव ने की।

ये भी पढ़ें राजा भैया ने पूर्व प्रधान शिक्षक के निधन पर जताई संवेदना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें