फार्मर रजिस्ट्री संतृप्तिकरण अभियान के तहत गांवों में वैन रवाना
दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा/प्रतापगढ़।फार्मर रजिस्ट्री संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत राजापुर एवं ग्राम पंचायत रायगढ़ में माननीय ग्राम प्रधान द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान वैन को रवाना किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-बी) इंद्रेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह वैन विकासखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में व्यापक स्तर पर चलाई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक किसान फार्मर रजिस्ट्री करा सकें। किसान स्वयं सेल्फ मोड, सहायक मोड, अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र अथवा कृषि, राजस्व एवं पंचायत विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों के सहयोग से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।कृषि रक्षा इकाई लखपेड़ा बाबागंज के प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अथवा आधार से खतौनी का जुड़वाना अनिवार्य कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान नजदीकी निवेश केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।मौके पर खंड तकनीकी प्रबंधक प्रमोद मिश्रा, सहायक तकनीकी प्रबंधक अश्विनी प्रसाद, राम हरिश, क्षेत्रीय लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें सुपर ओवर में हुआ फाइनल का फैसला, परेवा नारायणपुर की टीम बनी विजेता












