दबंगो ने मोदीनगर शहर में मचाया तांडव एक ही रात में दो जगह घटना को दिया अंजाम
संवाददाता पवन सूर्यवंशी
1पहले मकान मालिक को पीटा गाड़ी तोड़ी, दूसरी घटना फिर 2,होटल पर पहुंच युवक को पीटा। स्लग _मोदीनगर: महामाया चौकी क्षेत्र में, 26 जनवरी की रात दबंगों की दादागिरी की घटना सामने आई है। 10-12 लोगों ने पहले मकान का किया मांगने पर मकान मालिक के साथ गाली-गलौज मारपीट करते हुए गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। मकान मालिक ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन दबंगों के झूंड का कहर इतना सब करने के बाद भी नहीं रूका फिर एक होटल पर जाकर, वहां खाना खाने पहुंचे युवकों पर गाड़ी चढा दी। और विरोध करने पर सभी दबंग युवकों ने उनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की। जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने वाले लोगो पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। और सर पर नेताओं का हाथ है। जिसके चलते दबंगों के हौंसले इतने बुलंद की पुलिस कानून का उनके मन में कोई खौफ नहीं है। फिलहाल दोनों ही पीड़ितों ने मोदीनगर थाने में शिकायती पत्र देते हुए। सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद, शिकायत दर्ज करते हुए। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।












