पुलिस लाइंस बांदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह ।

पुलिस लाइंस बांदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह ।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बांदा

परेड ग्राउंड की साज-सज्जा एवं परेड का प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र। जवानों के चलते कदम और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सास्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का हृदय । पुलिस लाइऩ में मुख्य अतिथि मा0 जलशक्ति राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार रामकेश निषाद द्वारा ध्वज फहराकर कर ली गई परेड की सलामी साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित । कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगण, मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा, जिलाधिकारी बांदा तथा अन्य अतिथिगण रहे उपस्थित । पुलिस लाइन सहित पुलिस कार्यालय. समस्त थानों एवं कार्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरगें को दी गई सलामी । बांदा -दिनांक 26.01.2026 को पूरे देश में मनाए जा रहे 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के क्रम में जनपद में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज नेतृत्व में पुलिस लाइंस ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि मा0 जलशक्ति राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार श्री रामकेश निषाद द्वारा ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली गई । परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मेविस टॉक द्वारा किया गया, द्वितीय परेड कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु श्री श्लोक गौतम तथा तृतीय परेड कमांडर उ0नि0 श्री जगदीश प्रसाद रहे । परेड में कुल महिला टोली सहित 08 टोलियां शामिल हुई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र थी । परेड में शामिल जवानों द्वारा परेड में उच्च कोटि का प्रदर्शन किया गया जिसके लिए मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय परेड कमांडर को प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसी क्रम में बांदा पुलिस की विभिन्न इकाइयों यथा फायर ब्रिगेड, श्वान दस्ता, फील्ड यूनिट, मिशन शक्ति मोबाइल, डायल 112, दंगा नियंत्रण वज्र वाहन तथा विशेष सुरक्षा बल द्वारा शानदार प्रदर्शन कर अपने कर्तव्यनिष्ठा को उजागर किया गया । जनपद के संकरे रास्तों में तत्परता से पहुंचने वाले मोटरसाइकिल दस्ते ने तिरंगा को लहराते हुए अपने कर्तव्यों का प्रदर्शन किया गया जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा । परेड के उपरांत विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने दर्शकों का मन मोह लिया । मुख्य अतिथि महोदय द्वारा बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उपनिरीक्षक श्री अश्वनी कुमार पाण्डेय को प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक चिन्ह से मा0 मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रदान किया गया । इस दौरान उपनिरीक्षक श्री रामदिनेश तिवारी, उ0नि0 श्री आनंद कुमार, आरक्षी प्रतीक को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न रजत तथा मु0आ0स0पु0 रामरतन को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया । मा0 मुख्य अतिथि महोदय द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर उन्हे सम्मानित किया गया साथ ही भूतपूर्व सैनिकों और अथक परिश्रम कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले लोक अभियोजकों तथा सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले समाजसेवियों भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले 113 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । समारोह में मडण्लायुक्त चित्रकूटधाम मंडल श्री अजीत कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस0, जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0 रीभा, पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल, मा0 विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी, मा0 न्यायपालिका के प्रमुख पदाधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कॉलेजों एवं विद्यालयों के प्रतिनिधि सहित जनपद के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें