थाना पट्टी पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट सहित) के साथ 01 शातिर चोर गिरफ्तार

थाना पट्टी पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट सहित) के साथ 01 शातिर चोर गिरफ्तार-

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना पट्टी पुलिस द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की 01 मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

अभियुक्त को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत रेडिगारापुर बाजार ग्राम रेडीगारापुर के पास से गिरफ्तार किया गया-

अभियुक्त ने पूछताछ में जनपद जौनपुर से मोटरसाइकिल चोरी करना तथा पहचान छिपाने हेतु फर्जी नंबर प्लेट लगाने की बात बताई-

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में थाना पट्टी के उ0नि0 सचिन यादव मय हमराह का0 सोनू कुमार, का0 विजय प्रकाश द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत रेडिगारापुर बाजार ग्राम रेडीगारापुर के पास से 01 अभियुक्त रवि प्रकाश मिश्रा उर्फ रामू पुत्र सियाराम मिश्रा उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम पुरे बालकिशुन थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को चोरी की 01 अदद हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साइकिल(फर्जी नंबर प्लेट) के साथ गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 अदद हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साइकिल(फर्जी नंबर प्लेट) की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 30/26 धारा 317(2), 318(4), 336 (2) बीएनएस बनाम 01 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि ये मोटरसाइकिल मैने राजा बाजार जनपद जौनपुर से चोरी की है जिसके पीछे मैंने नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाया है जिससे किसी को पता ना चले क्योंकि मैं छोटी मोटी चोरी व छिनैती करता हूं । मैंने कई बार छोटी मोटी छिनैती रुपयों की किये है परन्तु किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है जिससे पकड़े नहीं गए परन्तु आज मैं अपनी ससुराल नन्दईपार थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

01. रवि प्रकाश मिश्रा उर्फ रामू पुत्र सियाराम मिश्रा उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम पुरे बालकिशुन थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।

बरामदगी

चोरी की 01 अदद हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साइकिल(फर्जी नंबर प्लेट) बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण-

उ0नि0 सचिन यादव मय हमराह का0 सोनू कुमार, का0 विजय प्रकाश थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश में पुलिस में हड़कंप, 31 जनवरी तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया, तो रुकेगी जनवरी की सैलरी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया