मैनपुरी में शराब ठेका मालिक से मारपीट और चेन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी में शराब ठेका मालिक से मारपीट और चेन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी थाना किशनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब ठेका मालिक के साथ मारपीट, चेन स्नैचिंग और जानलेवा हमला करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 23 जनवरी की रात करीब आठ बजे कुसुमरा के यादव नगर चौराहे पर स्थित एक शराब के ठेके पर घटित हुई थी। पीड़ित ठेका मालिक पुष्पेंद्र दुबे पुत्र रामानंद दुबे और उनके सेल्समैन पर करीब 10 लोगों ने हमला कर बाजार में दहशत फैला दी थी, जिसके दौरान आरोपियों ने पीड़ित के गले से करीब 2 तोला सोने की चेन भी लूट ली थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भोगांव के नेतृत्व में थाना किशनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी राघव कठेरिया पुत्र राम आसरे कठेरिया, योगेंद्र कठेरिया पुत्र जिलेदार सिंह और अब्दुल पुत्र जलालुद्दीन को धढोंस नहर पुल के पास से उस समय दबोच लिया, जब वे सफारी गाड़ी से भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त ब्लैक सफारी गाड़ी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में ग्राम समाज की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, फर्जी बिक्री का आरोप, जांच न होने पर उठे सवाल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए