एल डीएवी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन कर प्रतिभा संपन्न छात्रों को किया गया सम्मानित

एल डीएवी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन कर प्रतिभा संपन्न छात्रों को किया गया सम्मानित

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर

अनूपशहर:एल डी ए वी इंटर कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनूपशहर क्षेत्र के माननीय विधायक संजय शर्मा,अतिथियों, प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्चन कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि वाला पंत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया और कहा कि विद्यालय की वर्तमान गुणवत्तापूर्ण उपलब्धियों को बनाए रखते हुए इसमें वृद्धि का निरंतर प्रयास विद्यालय परिवार के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर शैक्षिक,पाठ्य सहगामी तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजीव सक्सेना तथा संचालन प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा गुजराती, पंजाबी, उत्तराखंडी, हरियाणवी,बेटी बचाओ पर भव्य, आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।इन प्रस्तुतियों ने भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर जीवंत कर दिया और दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। लोकनृत्यों की ऊर्जा, ताल और भाव-भंगिमाओं ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि माननीय विधायक संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया तथा विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।कुलपति प्रो.राजीव सक्सेना ने कहा कि एल डी ए वी इंटर कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। प्रबंधक संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षाविद सेवक चंद्र गुप्ता,सुनील कुमार गुप्ता, अभय गर्ग, मुनेश शर्मा, प्रो केपी सिंह, प्रधानाचार्या जेपी विद्या मंदिर नीना चतुर्वेदी,राजीव शर्मा, प्रमोद वाक्यांश,पवित्र कौशिक,अखंड प्रताप सिंह,अभय सिंह,सुरेंद्र कुमार,सुबोध कुमार गिरी, गंगा मौर्य,रजनी रावल,चिंकी राघव, माही भारद्वाज, पूनम,पियूष गर्ग ,गौरव कुमार गौड़, राजेश उपाध्याय, अजय कुमार पाल, धीरज कुमार गजनेश सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें