गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को मिला सम्मान।

गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को मिला सम्मान।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पंचायत मंत्री ने रवि कुमार मग्गू को किया सम्मानित देश की आज़ादी में योगदान देने वाले परिवार का गौरव बढ़ा पानीपत में ऐतिहासिक सम्मान समारोह

पानीपत, 28 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्वतंत्रता सेनानी स्वराज दत्त के परिवार को सम्मानित कर राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वराज दत्त के पुत्र श्री रवि कुमार मग्गू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि रवि कुमार मग्गू ऐसे प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं, जिनका देश की आज़ादी की लड़ाई में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उनके दादा मास्टर नंद लाल जी एक प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी रहे, जो भारतीय संविधान सभा के हस्ताक्षरकर्ता सदस्य थे तथा वर्ष 1952 में करनाल से पहले विधायक भी चुने गए थे। रवि कुमार मग्गू स्वयं हरियाणा सरकार में सेक्रेटरी कम एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केट कमेटी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका परिवार प्रशासनिक, न्यायिक और शैक्षणिक सेवाओं में भी प्रदेश और देश को गौरवान्वित करता रहा है। उनके परिवार में सेवानिवृत्त आईएएस, एचसीएस अधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला शिक्षा अधिकारी जैसे उच्च पदों पर सेवाएं दे चुके सदस्य शामिल हैं। समारोह के दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले परिवारों को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे परिवार आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर रवि कुमार मग्गू ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार एवं उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे स्वतंत्रता सेनानी परिवार और राष्ट्र सेवा में समर्पित सभी लोगों का सम्मान है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी रवि कुमार मग्गू के योगदान, सादगी और राष्ट्र के प्रति सम्मान भाव की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए