विद्यार्थियों और रोजगार इच्छुक प्रार्थियों को व्यवसायिक और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे जानकारी दी

विद्यार्थियों और रोजगार इच्छुक प्रार्थियों को व्यवसायिक और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे जानकारी दी

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

पानीपत, 28 जनवरी। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 फरवरी से 6 फरवरी तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्ïदेश्य विद्यार्थियों और रोजगार इच्छुक प्रार्थियों को व्यवसायिक और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना है। व्यावसायिक मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं को सही करियर चुनने में मदद करता है। यह उन्हें विभिन्न व्यवसायों और प्रशिक्षण के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने कौशल और रूचियों के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय पानीपत और उपमंडल रोजगार कार्यालय समालखा द्ïवारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में और कार्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं के लिए व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु सेमिनार/वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगाए, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal