अवैध खनन में पकड़े गए वाहन अब नहीं होंगे सुपुर्दगी पर रिहा: उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद कुमार दहिया।

अवैध खनन में पकड़े गए वाहन अब नहीं होंगे सुपुर्दगी पर रिहा: उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद कुमार दहिया।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

अवैध खनन माफिया चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं अवैध माइनिंग पर डीसी का बड़ा एक्शन, किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे माफिया जिला टास्क फोर्स मीटिंग में अधिकारियों को कड़ा संदेश, लापरवाही नहीं चलेगी डीसी बोले कानून तोडऩे वालों पर होगी सीधी एफआईआर और भारी जुर्माना

पानीपत, 29 जनवरी। जिला सचिवालय सभागार गुरुवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी (खनन) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त डॉ .दहिया ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में अवैध माइनिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त डॉ दहिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध खनन में प्रयुक्त किसी भी वाहन को अब किसी भी कीमत पर सुपरदारी पर रिहा नहीं किया जाएगा। डॉ. दहिया ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कहीं भी लापरवाही या मिलीभगत पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। उपायुक्त डॉ दहिया ने पुलिस, खनन, परिवहन और अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खनन अधिकारी विनय शर्मा ने बताया गया कि 7.11.2025 से 28.01.2026 तक कुल 27 वाहनों को अवैध खनन,परिवहन में जब्त किया गया, जिन पर 6,59,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं अवैध उत्खनन के मामलों में 11,10,464 रुपए का जुर्माना वसूला गया तथा 7 एफआईआर की गईं। उपायुक्त ने साफ कहा कि खनन माफिया चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। जिला प्रशासन अवैध माइनिंग पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करता रहेगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार एसडीएम समालखा अमित कुमार एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए