माघ मेला के दृष्टिगत माघी पूर्णिमा के दौरान जनपद प्रतापगढ़ में यातायात डायवर्जन लागू

माघ मेला के दृष्टिगत माघी पूर्णिमा के दौरान जनपद प्रतापगढ़ में यातायात डायवर्जन लागू-

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ माघ मेला 2025-26 के अंतर्गत माघी पूर्णिमा के मुख्य स्नान को दृष्टिगत रखते हुए जनपद प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाले यातायात हेतु विशेष डायवर्जन व्यवस्था आज रात 12:00 से प्रभावी की जा रही है। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

1- सुल्तानपुर अयोध्या से चलकर वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली जौनपुर ,को जाने वाले वाहन मदाफरपूर मोड थाना क्षेत्र कोहड़ौर से बाय मुड़कर अपने गंतव्य को जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

2- लखनऊ रायबरेली से चलकर वाराणसी , बदलापुर जौनपुर को जाने वाले वाहन थाना क्षेत्र लालगंज लीलापुर कोतवाली देहात रानीगंज होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही रहेगा ।

3- अमेठी से चलकर रायबरेली लखनऊ वाराणसी प्रयागराज को जाने वाले सभी प्रकार के भारी लोहगपुर ,बिहार गंज बाईपास ,से सुखपाल नगर बाईपास से दाहिने रायबरेली व बाएं वाया भूपियामऊब्रिज, रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही रहेगा ।

4- वाराणसी, मछली शहर, जौनपुर से सुल्तानपुर अयोध्या अमेठी रायबरेली की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन थाना क्षेत्र रानीगंज जामताली मोड़ से दाहिने अयोध्या सुल्तानपुर व पृथ्वीगंज बाजार भूपियामऊ ओवर ब्रिज थाना कोतवाली देहात होते हुए थाना लीलापुर ,लालगंज होते हुए रायबरेली को जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही रहेगा ।

नोट- एंबुलेंस, दूध, गैस, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन से संबंधित वाहनों को रूट डायवर्जन में अनुमति/छूट प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा सहायक 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया