भयहरण नाथ धाम में मेला व महोत्सव की कुशलता हेतु स्वामी सर्वेश गिरी महाराज ने किया विशेष पूजन

भयहरण नाथ धाम में मेला व महोत्सव की कुशलता हेतु स्वामी सर्वेश गिरी महाराज ने किया विशेष पूजन

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में धाम के पुनरोद्धार संतो में श्रेष्ठ संत ब्रम्ह लीन स्वामी राम लोचन ब्रंहचारी जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य स्वामी सर्वेश गिरी जी महाराज ने महाशिवरात्रि मेला व महाकाल महोत्सव के सकुशल सम्पनंता की मंगल कामना की. महाराज जी ने सभी भक्तो को मिलकर भगवान व धाम की सेवा का सतत आवाहन करते हुए कहा की भयहरण नाथ धाम का निरंतर भौतिक विकास व विस्तार हो परंतु आपसी मानवीय सम्बन्धों व आत्मिक विकास को और प्रभावी बनाया जाना सर्वथा अपेक्षित है. धाम में प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के संरक्षक लालता प्रसाद मिश्र , पूर्व प्रधान प्रेम चंद मल्हू तथा मेला समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी बटुक अग्रहरी , संदीप महाजन सहित क्षेत्रीय नागरिको ने महाराज जी का भव्य स्वागत किया. मुख्य मन्दिर में पुजारी भोला नाथ तिवारी व सहायक पुजारियों ने पूजन अर्चन मे सहयोग किया. सर्वेश गिरी जी महाराज ने महासचिव समाज शेखर को दूरभाष पर आस्वस्त किया कि धाम के विकास व संचालन में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहेगा. उन्होंने कहा कि समाज के सभी पक्षों की सक्रिय भागीदारी से भयहरण नाथ धाम एकदिन अपने प्राचीन गौरव को पुनः प्राप्त करेगा. सर्वेश गिरी जी महाराज ने सभी से निस्वार्थ भूमिका निभाने की अपील की. मेला व मन्दिर समिति के पदाधिकारीयों तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने महाराज जी सहित प्रयागराज आश्रम से आये सभी संतो का भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें धर्मेश्वरनाथ मंदिर में स्थापित हुआ शिवलिंग, बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया