नवदम्पत्ति ने रोपा वटवृक्ष बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

नवदम्पत्ति ने रोपा वटवृक्ष बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर

सुमेरपुर,हमीरपुर।कस्बे के वार्ड संख्या दो भगत सिंह नगर के निवासी नवदम्पत्ति ने गायत्री तपोभूमि के विरक्त आश्रम में बरगद का वृक्ष रोपित करके बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कस्बे के भगत सिंह नगर निवासी मनीष राज की शादी गत 5 फरवरी को नदेहरा निवासी प्रीति के साथ हुई थी। रविवार को नवदम्पत्ति ने गायत्री तपोभूमि के विरक्त आश्रम में बरगद का पौधा रोपित करके संरक्षित करने का संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण समिति के संरक्षक मुनीर खान, अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ग्रीनमैन, सचिव राजेश सहारा, विवेक चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, राखी शिवहरे, सिद्दीक अहमद, कुलदीप, सुनीता शिवहरे, अजय प्रजापति, अक्षयपात्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पदमपति सिंघानिया, गौरव पांडे, नीरज साहू, अमरकांत, हरीशराज चक्रवर्ती, शिवकुमार, घनश्याम आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें