शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 07.02.2026 को थाना शालीमार गार्डन पर वादिया ने लिखित तहरीर दी और बताया कि मानव सराफ पुत्र हरीशचन्द सराफ ने वादिया को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना कारित की है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शालीमार गार्डन पर धारा 69 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 08.02.2026 को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त मानव सराफ पुत्र हरीशचन्द सराफ निवासी सेक्टर 02 राजेन्द्रनगर थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्म्र करीब 41 वर्ष को डीएलएफ कट के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग की धारा 69 बीएनएस में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः-

गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ करने बताया कि अभियुक्त की मुलाकात वादिया से गौतमबुद्धनगर में एक प्राईवेट नौकरी के इन्टरव्यू के दौरान हुई थी तभी अभियुक्त ने वादिया का मोबाइल नंबर ले लिया था और अभियुक्त उसी समय से वादिया के सम्पर्क में था इसीक्रम में अभियुक्त ने वादिया को अपने घर पर बुलाया और उससे शादी का वादा करके शारिरिक सम्बन्ध बनाये थे।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

मानव सराफ पुत्र हरीशचन्द सराफ निवासी सेक्टर 02 राजेन्द्रनगर थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 41 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना शालीमार गार्डन पर दुष्कर्म के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली प्लिस टीमः-
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें