मा0 अध्यक्ष महोदया श्रीमती मालती गुप्ता बासू की अध्यक्षता में कार्यालय नगर पालिका परिषद बाँदा डोर-टू -डोर अभियान के अंतर्गत हरा एवं नीला कूड़ेदान का वितरण

मा0 अध्यक्ष महोदया श्रीमती मालती गुप्ता बासू की अध्यक्षता में कार्यालय नगर पालिका परिषद बाँदा डोर-टू -डोर अभियान के अंतर्गत हरा एवं नीला कूड़ेदान का वितरण

समवाददाता पवन सूर्यवंशी बांदा

स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर पालिका परिषद बांदा को प्रथम पायदान पर लाने के लिये

मा0 जिलाधिकारी महोदया बांदा के निर्देश पर आज दिनांक 11.02.2026 को मा0 अध्यक्ष महोदया श्रीमती मालती गुप्ता बासू की अध्यक्षता एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरबिन्द कुमार जी के मुख्य अतिथ्यि में स्वच्छता गोष्ठी एवं हरे-नीले कू़ड़ेदान के वितरण का कार्यक्रम वार्ड सं0-01 बिजली खेड़ा स्थित जंगल दफ्तर कालोनी के रहवासियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से अधिशाषी अधिकारी श्रीचन्द्र नगर पालिका परिषद, बाँदा द्वारा डोर-टू-डोर अभियान के अंतर्गत गीले एवं सूखे कचरे को पृथक-पृथक करने हेतु वार्ड के समस्त नगर वासियों को हरा एवं नीला बाल्टी वितरण किया गया तथा नागरिको से यह अपील की गयी कि कूडेदान का शत-प्रतिशत उपयोग कर कूड़े को नगर पालिका के वाहन में ही डाले एवं शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में नगर पालिका परिषद बांदा का सहयोग करें। श्री अभिषेक खरे जिला कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन द्वारा अभियान के मूल उद्देश्य कचरा पृथक्करण हेतु नागरिको को जागरूक कर नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ्य बनाने हेतु पे्ररित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एस0डी0ओ0 अभिनव सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री हेमन्त प्रसाद, वार्ड प्रतिनिधि श्री विनय प्रजापति, श्री केदारनाथ प्रधान लिपिक सहित वार्ड के निवासी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal