डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रति योगिता बूस्ट 2025 का शुभारंभ
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर
दिनांक 12.02.2026 डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बूस्ट 2025 का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य सेवक चंद गुप्ता, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय गर्ग, पूर्व सचिव डॉ. केपी सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गिरीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवक चंद गुप्ता ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बूस्ट 2025 के विधवत शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर छात्रा कंचन वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई तथा सभी प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। उद्घाटन सत्र मैं प्रचार प्रोफेसर जीके सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के अनेक्षा छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान बनाया है जो उनके परिश्रम लगन एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है सभी छात्राओं को नियमित खेलकूद की आदत का विकास करना चाहिए, विद्यार्थियों द्वारा खेलों को व्यवसाय के रूप में भी चयनित किया जा सकता है। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बूस्ट 2025 के संयोजक प्रो सीमांत कुमार दुबे ने उद्घाटन सत्र का संचालन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रथम दिन हुई प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम निम्नवत रहे-
200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मोहित कुमार बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, पुष्पित चौधरी बीसीए द्वितीय सेमेस्टर में द्वितीय स्थान, अजय कुमार बीए द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में काजल बीए द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, नीतू शर्मा बीएड प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान, कंचन वर्मा बीएड प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेक पुरुष वर्ग में लव चौधरी बीसीए षष्ठम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, जितेंद्र चौधरी बीए द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तरुण कुमार बीए द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद महिला वर्ग में काजल बीए सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, कंचन वर्मा बीएड प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान, नीतू शर्मा बीएड प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में काजल बीए द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, कंचन वर्मा बीएड प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान, नीतू शर्मा बीएड प्रथम वर्ष तथा दिशा बीए द्वितीय सेमेस्टर में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।












