मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक: 12/02/2026 गाजियाबाद।महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल महोदय की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक के दौरान अध्यक्ष महोदय द्वारा सबसे पहले जनवरी माह की समीक्षा बैठक के बिंदुओ पर अब तक हुई प्रगति को पटल पर रखा गया।मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि शिक्षक संपर्क एप से शिक्षण कराएं, डाटा को नियमित रूप से सिंक कराएं। अब जनपद के 100% विद्यालय संपर्क टीवी से आच्छादित हो गए हैं। चिंपल ऐप का अभी केवल 60% डाउनलोड हुआ है। इसे 100% किया जाए, शिक्षक बच्चों को कार्य जरूर असाइन करें। चिंपल ऐप से कक्षा 1, 2 के अभिभावको को अधिक से अधिक जोड़े, एआरपी अपने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में तथा बीईओ अपनी एचएम मीटिंग में चिंपल ऐप से शिक्षकों को अवगत कराएं। शिक्षक वीकली असेसमेंट ट्रैकर को भरें। निपुण प्लस ऐप्स से नियमित आकलन कराएं। बेसलाइन असेसमेंट का कार्य अच्छा हुआ है, अब बी कैटेगरी के बच्चो को ए और सी कैटेगरी वाले बच्चो को बी कैटेगरी मे लाने का कार्य किया जाए।एसआईआर में ज्यादातर शिक्षको की ड्यूटी लग जाने से बच्चों का अध्ययन प्रभावित न हो इसके लिए विद्यालय स्तर पर योजना बनाई जाए। मार्च में मेगा पीटीएम को करने और पीटीएम को सफल बनाने के लिए एआरपी, एसआरजी, डीसी मिलकर योजना बनाएं और उसे क्रियान्वित करें। डीटीएफ़/ बीटीएफ के निरीक्षण जनवरी मे पूरा हुआ है फरवरी मे भी पूरा किया जाए। संघर्षशील स्कूलों पर अधिक ध्यान दें। किचन गार्डन का बेहतर उपयोग किया जाए, इसके लिए मालियों से सहयोग लेने पर विचार किया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिक्षण क्षेत्र में कार्य करने का मतलब है सेवा भाव से सम्पूर्ण समाज को शिक्षित व संस्कारवान करना/करवाना, अशिक्षा सम्बंधित अन्य कुरूतियों को समाज से फेंकने में प्रयासरत रहना और यह हमारा मकसद होना चाहिए। हम सभी को चाहिए कि हम समाज में सभी को शिक्षित बनायें और बच्चों को नये—नये आयामों के माध्यम से नवीनतम जानकारी व शिक्षा प्रदान करें, जिससे बच्चों का भविष्य उज्जल हो सके।बैठक में बीएसए ओ.पी.यादव, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, एएओ विकास बघेल, डायट प्रवक्ता प्रताप सिंह, डीसी माध्यमिक पवन भाटी सभी खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, कविता चौहान, महिमा, सर्वेश कुमार, जमुना प्रसाद, डीसी रुचि त्यागी, सिंपल चौधरी, डॉ. राकेश, कुणाल मुद्गल, टिंकू कंसल, विश्वास गौतम, अनुभव गुप्ता, कशिश त्यागी, तीनों एसआरजी देवांकुर, पूनम शर्मा, विनीता त्यागी, जनपद के सभी ब्लॉक से समस्त एआरपी, चिंपल ऐप, सेंटर स्क्वायर फाऊंडेशन, संपर्क फाउंडेशन से सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें