बैंक ऑफ इंडिया, गाज़ियाबाद जिले की शाखाओं द्वारा CSR गतिविधि के अंतर्गत, मुख्य अतिथि माननीय मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुभव गोपाल जी।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
आज दिनांक 14/02/2026 को बैंक ऑफ इंडिया, गाज़ियाबाद जिले की शाखाओं द्वारा CSR गतिविधि के अंतर्गत, मुख्य अतिथि माननीय मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल जी एवं बैंक के सहायक महा प्रबंधक श्री मानिक जी के नेतृत्व में Composite Vidhayalaya Gandhi Nagar में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर स्थापित कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ पुरस्कार एवं स्कूल बैग भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि , प्रधानाध्यापक महोदया एवं शिक्षकों ने बैंक ऑफ इंडिया के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की तथा इसे शिक्षा एवं बाल विकास के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक श्री राजेश सिंह जी, श्री विनायक जी, श्री भूषण झा जी, वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती मधुरिमा द्विवेदी जी, श्री नमन गुप्ता जी एवं अधिकारी श्री पूजा जैन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।












