गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत अंतिम चरण में दूधेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण करतेअपर अधिकारी।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
श्री राज करन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात द्वारा पुलिस बल के साथ आगामी त्योहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित दूधेश्वरनाथ मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर द्वारा पुलिस बल एवं BDDS (Bomb Detection & Disposal Squad) के साथ आगामी त्योहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत दूधेश्वरनाथ मन्दिर एवं मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महाशिवरात्रि के पर्व पर पुलिस द्वारा औपचारिक रूप से हर एक एंगल से तैयारी की गई चेकिंग मशीन एवं पुलिस प्रशासन ने ड्रोन एवं 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में मंदिर परिषद में आने वाले भक्तों के लिए की गई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम हर एक एक्टिविटी पर पुलिस की नजर।












