रुक्मिणी विवाह पर झूम उठा तिवारी महमदपुर,भक्ति रस में डूबा पूरा गांव

रुक्मिणी विवाह पर झूम उठा तिवारी महमदपुर,भक्ति रस में डूबा पूरा गांव 

अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़। विकास क्षेत्र के तिवारी महमदपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनते ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कथा पंडाल में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।मुख्य यजमान राजरानी एवं कुंज बिहारी दुबे की अगुवाई में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास घनश्याम जी महाराज ने रुक्मिणी विवाह का मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को अपने हृदय का स्वामी माना और अंततः भगवान श्रीकृष्ण उन्हें विदर्भ से हरकर द्वारका ले गए। कथा के दौरान जब महाराज जी ने “आज मेरे कृष्ण की शादी है” और “दो नैना सरकार के कटीले हैं कटार से” जैसे भक्ति भजनों की प्रस्तुति की तो श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।पूरे गांव में विवाहोत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं ने मंगलगीत गाए तो युवाओं ने भजनों पर तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा।कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था ग्राम प्रधान पूनम सिंह की ओर से की गई। आयोजन में पंकज द्विवेदी,नीरज द्विवेदी,तोयज द्विवेदी,लालजी द्विवेदी,प्रधान प्रतिनिधि हर्ष वर्धन सिंह,राजमणि तिवारी,प्रज्ज्वल दुबे, देव दुबे,लालता प्रसाद पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।भक्ति,श्रद्धा और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने तिवारी महमदपुर को एक बार फिर धार्मिक चेतना से ओतप्रोत कर दिया।

ये भी पढ़ें बैंक ऑफ इंडिया, गाज़ियाबाद जिले की शाखाओं द्वारा CSR गतिविधि के अंतर्गत, मुख्य अतिथि माननीय मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुभव गोपाल जी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया